फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर के पीछे पानी भरा होने की वजह से गिरा मकान, एक घायल

Thu, 10 Sep 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयतौली के मझरा महमूदाबाद में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बारिश का पानी भरने से किसान कलुआ सिंह का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान के साथ ही बाहर लगा टिनशेड भी ढह गया, जिसकी चपेट में आकर कलुआ का बेटा हिमांशु मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के समय टिनशेड में बैठे परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से घायल हिमांशु को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इस हादसे में घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। तहसीलदार अजेंद्र तोमर ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें