फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिन में गर्मी और रात में ठंड... बदलता मौसम कर रहा बीमार

Sat, 11 Oct 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिन में गर्मी और रात में तापमान गिर रहा है। इससे हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। बदलते मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। बच्चे बुखार, जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। रात और दिन के तापमान में चार डिग्री का अंतर है।
विज्ञापन


दिन में तपिश और रात में ठंड का एहसास लोगों को बीमार बना रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री है जबकि रात में यही तापमान लुढ़क कर 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। खुले मकानों में लोग गर्म कपड़ा ओढ़कर सोने को मजबूर हैं। रात में पंखे भी बंद करने पड़ रहे हैं।

इस समय मौसम का अचानक बदलना बच्चों के लिए सबसे अधिक हानिकारक साबित हो रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड व हवा के कारण शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ रहा है जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिन में गर्मी से बचाना और रात में अच्छी तरह ढककर रखना बेहद जरूरी है। पसीने के बाद ठंडी हवा लगने या देर शाम खेलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी में 980 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ सर्दी-जुकाम व वायरल बुखार के मरीजों की रही। मरीजों में राहत मिलने के बाद सीने में जकड़न व सांस लेने की परेशानी ज्यादा आ रही है।

सावधानी बरतने की जरूरत

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि इस मौसम में लोग सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिकतर पीड़ितों में बुखार के साथ संक्रमण भी हो रहा है। आवाज में बदलाव, लंबे समय तक खराश का बना रहना जैसे लक्षण देखने में आ रहे है। तीन दिन में बुखार नहीं छोड़ने पर खून जांच जरूर कराएं। अस्पताल में दवा व जांच की सुविधा निशुल्क है। वहीं, जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 22 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें