फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा बने हैं प्रदेश के 85 हजार होमगार्ड : चेतन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। प्रदेश के होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा, कोरोना से बचाव को लड़ी जा रही जंग में प्रदेश के 85 हजार होमगार्ड कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि गजरौला में शुरू की गई योगी-मोदी रसोई हाईवे पर प्रवासी श्रमिकों के गुजरने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को यहां होटल बसंत में चल रही योगी-मोदी रसोई में आए कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना की जंग में होमगार्ड भी सशक्त भूमिका निभा रहे हैं। मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन का छिड़काव, भोजन वितरण, प्रवासी श्रमिकों के लिए लगी बसों में ड्यूटी, क्वांरटीन सेंटर, आश्रय स्थल, पुलिस की गाड़ी, चेकपोस्ट, अस्पताल आदि सभी स्थानों पर होमगार्ड के जवान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा विभाग के 96 हजार लोगों को भी इस कार्य के लिए लगाया गया है। जो कि प्रदेश के 15 बड़े जनपदों में सेवाएं दे रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब श्रमिकों की संख्या तेजी से घट रही है। कारण, मुजफ्फरनगर से भी श्रमिकों के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। मेरठ, गाजियाबाद आदि से पहले ही ट्रेनें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां शुरू की गई योगी-मोदी रसोई से प्रवासी श्रमिकों के साथ ही गरीब और जरूरतमंदों को भी भोजन दिया जा रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी उर्फ लालू, रामवीर सिंह गूर्जर, वीर सिंह भगत, सुनील चौहान, नामित सभासद रामरतन सिंह, विनोद गर्ग, डा. उत्तम प्रजापति, अंकुर नागर आदि रहे।
मुख्यमंत्री को धमकी देना वाले शीघ्र पकड़े जाएंगे
गजरौला। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शीघ्र ही पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के सेवक हैं। ऐसी गीदड़भभकियों से घबराने वाले नहीं हैं। शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रदेश में योगीराज कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि वे बौखलाहट में इस तरह की हरकते कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि खुफिया तंत्र धमकी देने वालों को शीघ्र ही ढूंढ निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें