गजरौला(अमरोहा)। मालदीव घूमकर लौटे गजरौला के दो नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। 14 दिन बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। पॉजिटिव पाए जाने पर उनका उपचार कराया जाएगा।
गजरौला के एक मोहल्ला निवासी दो लोग मालदीव गए थे। जहां पर कई दिन रहने के बाद अब उनकी अपने वतन वापसी हुई है। इस समय ओमिक्रॉन और कोरोना का संक्रमण बढ़ा हुआ है। बाहर से आए दोनों नागरिकों को जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन करा दिया है। जिससे वह दूसरे लोगों को संक्रमित न कर दें। 14 दिन बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डा.योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों में ओमिक्रॉन या कोरोना के लक्षण पाए गए तो उनको भर्ती कराया जाएगा। जिससे उनके संपर्क में आकर अन्य लोग भी ओमिक्रॉन व कोरोना की चपेट में न आएं।