फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा कल से, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस ने निर्णय लिया है कि इन तीन दिनों तक शहर के अंदर कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन


टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। जीजीआईसी कॉलेज के लिए टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर पार्किंग निर्धारित की गई है, जबकि कुंदन इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहन स्कूल परिसर में ही खड़े कराए जाएंगे। जीआईसी कॉलेज के लिए रेलवे माल गोदाम के खाली मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहनों के लिए रामलीला ग्राउंड, जेएस हिंदू कॉलेज के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों के वाहन परीक्षा केंद्र से लगभग 200 मीटर पहले तक ही जा सकेंगे, इसके बाद उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करना होगा। शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और बाहरी वाहनों को बाईपास के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनावश्यक रूप से शहर में वाहन लेकर न आएं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यह व्यवस्था अभ्यर्थियों को समय से केंद्र तक पहुंचाने और शहर को जाम से मुक्त रखने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन

-
प्रत्येक पाली में 4704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 4704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा, जहां डबल लॉक में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे और 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी। साथ ही वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।


यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- नौगावां सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

- अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

- शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकरसराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे।

- शहर अमरोहा से नौगावां सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगावां की ओर जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
नोट : बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें