फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटियां फिर आगे, दो ने प्रदेश की सूची में भी जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार अमरोहा जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इंटरमीडिएट में जहां 88.87 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे, वहीं हाईस्कूल का परिणाम 93.74 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो जिले के लिए गौरव की बात है। दसवीं में आरएसएम इंटर कॉलेज खंडसाल कलां की छात्रा वंशिका ने प्रदेश में 8वां और इसी कॉलेज की छवि चौहान ने 10वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 24689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 24,070 ने परीक्षा दी। घोषित परिणाम में 21391 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की, जबकि 2,679 परीक्षार्थी असफल रहे। इसी प्रकार हाईस्कूल परीक्षा में 26,575 पंजीकृत छात्रों में से 25,316 ने परीक्षा दी, जिनमें 23,731 छात्र-छात्राएं पास हुए, जबकि 1,585 को असफलता का सामना करना पड़ा। इस बार के परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि टॉप-टेन सूची में बेटियों का दबदबा देखने को मिला।
इंटर की टॉप सूची में शामिल 15 विद्यार्थियों में से 14 छात्राएं हैं, जबकि हाईस्कूल की टॉप-टेन सूची के 16 स्थानों पर भी बेटियों ने कब्जा जमाया। दोनों सूचियों में केवल दो छात्र ही अपनी जगह बना सके, जो बेटियों की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है। रिजल्ट घोषित होते ही जिलेभर के स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया। सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। आने वाले समय में जिले के विद्यार्थी और बेहतर प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
इस परिणाम ने यह भी साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। जिले के कई इंटर कॉलेजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें