फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, मची भगदड़, दो लोग झुलसे

विज्ञापन
गजरौला के मोहल्ला अवंतिका नगर में घर में लगी आग के बाद पुलिस और फायरकर्मियों को जानकारी देते गृह ? - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। खाद्य विभाग हापुड़ में तकनीकी सहायक दिनेश नागर के आवास में चल रहे रामायण पाठ के दौरान रसोई में लगा सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग बुझा रहे गृह स्वामी समेत दो लोग आंशिक रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने छत पर फंसी महिला समेत तीन लोगों को बाहर निकाला। अग्निकांड में हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम आग लगने की यह घटना नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर में हुई। यहां दिनेश नागर का मकान है। उनके आवास पर दूसरी मंजिल में रामायण का पाठ चल रहा था। दिनेश नागर की पत्नी कीर्ति दरबार से ही जुड़े अमरपाल सिंह के साथ रसोई में खाना बना रही थीं। बताते हैं कि अचानक गैस सिलिंडर से लीक हुई गैस बर्नर तक आ पहुंची और वहां आग लग गई। अमरपाल ने जल्दबाजी में आग बुझाने के लिए गद्दा आग पर डाला तो आग और भभक गई। इससे उसके दोनों हाथ झुलस गए। आग बुझा रहे दिनेश नागर के भी हाथ आंशिक रूप से झुलसे। शोर शराबा होने पर वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा भी आ पहुंचे। कस्बा इंचार्ज ने बिजलीघर को फोन कर सप्लाई बंद कराई। पूरे मकान में धुआं ही धुआं उठ रहा था। छत पर मौजूद कीर्ति नागर, अमरपाल और जसवंत मदद के लिए चिल्ला रहे थे।
सीएफओ के वर्मा के नेतृत्व में छत पर चढ़े दमकलकर्मियों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि पुलिस और दमकल मौके पर नहीं आती तो कोई जनहानि भी हो सकती थी। वहीं झुलसे दिनेश नागर और अमरपाल को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें