फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 1226 स्थानों पर होगा होलिका दहन, पुलिस रहेगी तैनात

Mon, 10 Mar 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में 14 मार्च को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिलेभर में करीब 1226 स्थानों पर होलिका दहन होगा। तीन मेलों के अलावा छोटे-बड़े 20 जुलूस भी निकाले जाएंगे। माहौल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों पर खाकी की पैनी निगाह रहेगी। होलिका दहन से लेकर धुलैड़ी तक पुलिस का सभी चौराहों पर सख्त पहरा रहेगा। एसपी ने सभी थानों और कोतवाली के प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है। जहां भी होलिका जलती है, वहां पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

होली पर बवाल करने वाले हुड़दंगियों से निपटने को एसपी अमित कुमार आनंद ने खाका तैयार कर लिया है। इसमें सभी सर्किल सीओ और थानाध्यक्षों को गांवों में जाकर लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने और किसी भी प्रकार से माहौल नहीं बिगाड़ने की हिदायत देने के निर्देश दिए हैं। होलिका दहन वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की है।
यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के होलिका दहन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। होली पर हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिलेभर के 1236 हिस्ट्रीशीटरों पर भी नजर है। पुलिस ने जिले के 50 संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने का निर्णय लिया है। एसपी ने बताया कि जिले में करीब 1226 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन हसनपुर कोतवाली के गांव झकड़ी, आदमपुर थाना के गांव रहरई और नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा काॅलोनी में मेले आयोजित होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिलेभर में एकादशी, धुलैड़ी समेत 20 जुलूस भी निकाले जाएंगे। होलिका दहन से लेकर धुलैड़ी तक पुलिस चौकस रहेगी। जबकि देहात इलाकों में पुलिस गश्त करेगी। धुलैड़ी वाले दिन बाइक पर फर्राटा भरने वाले युवाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें