फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिलेभर में 1141 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में होली धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जिलेभर में करीब 1141 स्थानों पर होलिका दहन होगा। तीन मेलों के अलावा छोटे-बड़े 26 जुलूस भी निकाले जाएंगे। माहौल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों पर खाकी की पैनी निगाह होगी। वहीं, खरीदारों की सुरक्षा को लेकर शहर के चौक-चौराहों और बाजार में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन




होली को शांतिपूर्ण ढंग से कराने और हुड़दंगियों से निपटने के लिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने खाका तैयार कर लिया है। इसमें सभी सर्किल सीओ और थानाध्यक्षों को गांवों में जाकर लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने और किसी भी प्रकार से माहौल नहीं बिगाड़ने की हिदायत दी है। होलिका दहन वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के होलिका दहन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने जिले के 50 संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने का निर्णय लिया है। एसपी ने बताया कि जिले में करीब 1141 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन हसनपुर कोतवाली के गांव झकड़ी, आदमपुर थाना के गांव रहरई और नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में मेले आयोजित होंगे। इसके अलावा जिलेभर में एकादशी, दुल्हैंडी समेत 26 जुलूस भी निकाले जाएंगे।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें