अमरोहा के रज्जाकपुर में होली मिलन समारोह में बोलते विधायक अशफाक अली
- फोटो : amar ujala
होली मिलन कार्यक्रम में रविवार को हिंदू-मुस्लिम एकता दिखाई दी। दोनों समुदाय के लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान वक्ताओं ने एकता, सौहार्र्द बनाए रखने की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया।
नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां की ओर से रविवार को रज्जाकपुर गांव में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र के दोनों समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया। रंगों की बजाय सभी ने फूलों की होली खेली। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम आयोजक विधायक अशफाक अली खां ने होली को भाईचारे व एकता का प्रतीक बताते हुए एकता और सौहार्र्र्द पर सभी को मिलकर रहने की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडी धनौरा विधायक एम. चंद्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, संतराम सिंह यादव, मनवीर सिंह चिकारा, रवि यादव, ब्रह्मा सिंह पंवार, जितेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, डा. यूनुस खां, दीपक सिंह, जितांबर यादव, बुद्घ सिंह यादव, सुनील कुमार, मोहम्मद हनीफ, राहुल सिंह, गुरू प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।