फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : जिलेभर के थाने-चौकियों पर 24 घंटे रहेंगी 20 एंबुलेंस

Thu, 13 Mar 2025 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होली को लेकर जिलेभर के थाने-चौकियों के 20 स्थान पर एंबुलेंस खड़ी की गई है, जिनकी 24 घंटे सेवाएं मिल सकेंगी। एंबुलेंस पर तैनात चालक और अन्य कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि होली के चलते 20 एंबुलेंस चिह्नित स्थानों पर खड़ी रहेगी। इसमें नौगांवा सादात थाना, अमरोहा नगर कोतवाली, टीपी नगर चौराहा, मंडी धनौरा थाना, गजरौला चौपला चौराहा, हसनपुर कोतवाली, कांकाठेर, ब्रजघाट पुलिस चौकी, रजबपुर, डिडौली, जोया पुलिस चौकी, आदमपुर थाना, ढबारसी पुलिस चौकी, जिवाई चौकी, बछरायं थाना, गांधी मूर्ति चौराहा, लालू नंगला पुलिस चौकी, पाकबड़ा रोड स्थिति कैलसा चौकी, अमरोहा देहात थाना और हसनपुर-अतरासी रोड स्थित रझोहा पुलिस चौकी पर एंबुलेंस तैनात की गई हैं। सभी एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।
इसके अलावा सीएचसी पर 102 वाली 21 एंबुलेंस आपातकालीन स्थिति में उपलब्ध रहेंगी। सीएमओ ने बताया की 108 और 102 नंबर के अलावा इमरजेंसी में जिला कोऑर्डिनेटर के नंबर 9852102108 व 9628102108 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें