विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर चालीस प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। अब ग्यारह मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे, हार जीत का फैसला होगा। 13 मार्च को होली है। यानी होली से पहले ही पता चल जाएगा कि किस की होली रंगीन रहेगी, किसकी बेरंग। उधर, मतदान संपन्न होते ही प्रत्याशियों की हार जीत का गणित शुरू हो गया है। वोटों को जोड़, घटाव शुरू हो गया है।
विधानसभा चुनाव में चालीस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में उतरे थे। जिले के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में बंद कर दिया है। अब 11 मार्च को प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। हार जीत के नतीजे सामने आएंगे।
चुनाव में विजय श्री का वरण करने वाले प्रत्याशी और समर्थकों की होली रंगीन होगी। तो हार का मुंह देखने वाले प्रत्याशियों की होली में उदासी छाएगी। उधर, मतदान संपन्न होते ही प्रत्याशियों के हार जीत का गणित शुरू हो गया है। चुनावी पंडित, वोटों का जोड़ घटाव कर रहे हैं।