फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। बदमाश पर विभिन्न जनपदों में 19 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

रविवार रात पुलिस लालापुरी खाबड़ी चौराहे के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोचा लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। थाने पर लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश सैनी निवासी ग्राम लालपुरी खाबड़ी बताया। हिस्ट्रीशीटर सुरेश पर जनपद बदायूं, अमरोहा व मुरादाबाद में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उससे बरामद की गई बाइक एक माह पूर्व जनपद बिजनौर के कस्बा चांदपुर अस्पताल के समक्ष से चोरी की गई थी। सुरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है। थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेश हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें