फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ियों से केसरिया हुआ हाईवे, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़ियों में उत्साह चरम पर है। शुक्रवार को ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से हाईवे व बिजनौर रोड पूरी तरह केसरिया रंग में रंगा नजर आया। दूर तक शिवभक्तों का सैलाब दिखाई दिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से हाईवे का वातावरण शिवमय बना रहा। बड़ी संख्या में कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए मंजिल की ओर बढ़ते रहे। कांवड़ियों के लगातार जत्थे गुजरने से हाईवे पर जगह-जगह भक्ति और उल्लास का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

शिवभक्तों के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत स्थल और शिविर लगाए। यहां कांवड़ियों को जलपान कराया गया। कई जत्थों में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकार भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। तेज आवाज में बज रहे शिव भजनों पर कांवड़िये जमकर झूमते नजर आए। भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्त कंधों पर कांवड़ लेकर बम-बम भोले के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। कहीं ढोल की थाप पर कांवड़िये झूमते दिखे तो कहीं डीजे पर शिव भजनों के साथ नृत्य करते नजर आए। हाईवे पर केसरिया रंग दिखाई देता रहा।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से हाईवे और प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखते रहे। शुक्रवार शाम तक अधिकांश शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। कांवड़ियों के गुजरने के दौरान हाईवे पर हर ओर आस्था, उत्साह और भक्ति का संगम दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें