फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन पशु मरे, ग्रामीण झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात के धावड़ी गांव के बाद रजबपुर के अतरासी गांव में भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के बाद हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे से गुजर रही एलटी लाइन पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से किसान के घेर में बंधे तीन पशुओं की मौत हो गई। जबकि, एक ग्रामीण बुरी तरह झुलस गया। घटना से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित किसान ने पशुओं की मौत से 70 हजार रुपये का नुकसान बताकर बिजली विभाग से मुआवजा की मांग की है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी गांव की है। यहां पर किसान इकबाल पुत्र रईसुद्दीन का परिवार रहता है। बताते हैं कि उनका घर सड़क से सटा हुआ है। सोमवार की रात उनके तीन पशु घेर में एक पेड़ से बंधे हुए थे। इसी पेड़ के ऊपर से एलटी लाइन भी गुजर रही है। रात करीब एक बजे गांव में रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के बाद हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एचटी लाइन गिर गया। जिससे हाईटेंशन लाइन का करंट जमीन पर उतर आया। करंट की चपेट में आने से तीनों पशुओं की मौत हो गई। परिवार में जाग होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण महफूज को करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने बिजलीघर में सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। घायल ग्रामीण को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित किसान इकबाल ने बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मालूम रहे कि नौगांवा सादात के धावड़ी गांव में 15 मई को हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ा था। इस दौरान एक छात्र की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें