फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बे-बस बहनों ने तय किया दुश्वारियों भरा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की खुशी लेकर घर से निकली बहनों को रक्षाबंधन पर सफर के दौरान भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक रही कि सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की और आपाधापी की स्थिति बनी रही। बेबस बहनों को रोडवेज बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बस पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए मारामारी शुरू हो गई। कई बहनों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कुछ निजी वाहनों से भाइयों के घर पहुंचीं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने बहनों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने का दावा किया था। अमरोहा डिपो में 95 बसें हैं, लेकिन त्योहार पर उमड़ी भीड़ के सामने बसों की संख्या कम पड़ती नजर आई। सुबह छह बजे से ही डिपो पर बहनों और अन्य यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बसों के इंतजार में लोग काफी देर तक बैठे रहे। बस आते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सीट पाने के लिए हर कोई जल्दबाजी करता दिखाई दिया। यही स्थिति जोया क्षेत्र में हाईवे पर भी देखने को मिली। बस के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी मच गई।
कई बहनों को बच्चों के साथ बस में चढ़ने में परेशानी हुई। जल्द घर पहुंचने की कोशिश में कुछ लोगों ने खिड़कियों के सहारे बच्चों को बस के अंदर पहुंचाया। ट्रेनों में भी भीड़ का यही हाल रहा। सीटों को लेकर यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रक्षाबंधन पर डिपो की सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर संचालित की गईं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। बस आते ही यात्रियों के चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि बहनों को 29 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें