फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कल रात से हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Fri, 25 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन में रूट डायवर्जन प्लान बना रखा है।
पुलिस के मुताबिक इस बार भी शनिवार की रात से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। हालांकि, अगर इससे पहले कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो यह प्लान शुक्रवार रात से भी लागू किया जा सकता है। इसके बाद ट्रक, कंटेनर, निजी बस, डीसीएम और अन्य भारी वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे। साथ ही हाईवे को वनवे किया जाएगा जिसके बाद हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहन चलेंगे जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन का शिवभक्तों के हवाले कर दी जाएगी। इसके लिए शुक्रवार की दोपहर से हाईवे और अन्य मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है। इसलिए बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर के लाखों कांवड़ियों ब्रजघाट से गंगाजल लेने आएंगे। सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव का जलाभिषेक किया जाता है। इसके चलते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। पिछले दो सोमवार को कावड़ियों की भीड़ कम थी। लेकिन तीसरे व चौथे सोमवार के लिए ज्यादा कांवड़ियों के आने की संभावना है। कांवड़ियों को दिक्कत न हो इसके लिए हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान प्रस्तावित है, जो शनिवार रात से लागू किया जाएगा। हालांकि भीड़ बढ़ने पर एक दिन पहले शुक्रवार रात से हाईवे पर भारी वाहनों पर पाबंदी लगाई जा सकती हैं। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन मुरादाबाद और पाकबड़ा से डायवर्ट होंगे जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाले सभी वाहनों को गढ़मुक्तेश्वर से डायवर्ट किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें