फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर आज से रोडवेज बस-ट्रक सहित भारी वाहन बंद, कल से सभी वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और अन्य वाहनों से श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। बुधवार सुबह 10 बजे से हाईवे पर रोडवेज बास-ट्रक सहित भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान सिर्फ कार और बाइक चल सकेंगी। ट्रैफिक प्लान 16 नवंबर की सुबह तक लागू रहेगा। जनपद में जिन स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। वहां पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मेला 16 नवंबर तक चलेगा। जबकि, मुख्य स्नान 15 नवंबर की सुबह होगा। इसकी पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को दीपदान किया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 30 से 35 लाख श्रद्धालु के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुधवार की सुबह हाईवे पर ट्रक, निजी और रोडवेज बस व अन्य भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह वाहन रूट डायवर्जन प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गों गुजरेंगे। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

गंगा मेले में आने-जाने के लिए यह रास्ते अपनाएं
- मुरादाबाद की ओर से आने वाले समस्त वाहन, जो तिगरी मेला जाएंगे। वह भानपुर फाटक से इंद्रा चौक कुमराला से जीरो प्वाइंट मोहरका रैंप से ढलान नंबर चार से होते हुए अपने-अपने सेक्टर में जाएंगे।

- बिजनौर की ओर से तिगरी मेले को जाने वाले वाहन नौगांवा सादात, धनौरा से कुमराला से जीरो प्वाइंट से मोहरका रैंप ढलान नंबर चार से होते हुए अपने-अपने सेक्टर में जाएंगे।

- मेला समाप्ति के बाद तिगरी मेले से मुरादाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कांकाठेर से महाराणा प्रताप चौक से ओसीतापुर कट से हाईवे से होकर गंतव्य को निकलेंगे।
इन मार्गाें से गुजरेंगे वाहन
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कटरा, जलालपुर बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- रामपुर के शाहबाद से आने वाले भारी वाहक वाहनों को रूट डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला,नरौरा, बुलंदशहर होते भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन मुरादाबाद से टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर होते हुए मेरठ होकर दिल्ली भेजे जाएंगे।

- बिजनौर के चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को थाना धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा। यहीं से वापस करते हुए बिजनौर बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली निकाले जाएंगे।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली जाने वाहनों को शिवालांकलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।

- हसनपुर से मालवाहक और भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए गुजारे जाएंगे।
- शाहजहांपुर से कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से दिल्ली भेजा जाएगा।

- गाजियाबाद से बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी व मालवाहक वाहनों को लालकुआं से मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए वाया बरेली और लखनऊ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


- मेरठ से बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद से बरेली होकर लखनऊ निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें