फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाषण में मुब्बसरा, काव्यपाठ में विदुषी और देशभक्ति गीत में शंभू अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय एकीकरण में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान विषय’ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाषण, काव्यपाठ, गीत सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
साहू जगदीशसरन कल्चरल क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में मुब्बसरा ने पहला, सारिया ने दूसरा और नीशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, काव्यपाठ में विदुषी ने पहला, बबली ने दूसरा और सारिया ने तीसरा, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में शंभू शर्मा पहले, नूर फातिमा दूसरे और शिल्पी तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा, महाविद्यालय द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा निखारने का माध्यम हैं। सभी प्रतिभागी अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए भविष्य में अच्छे वक्ता और कलाकार के रूप में नाम कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्चरल क्लब के प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहला स्थान हासिल करने वाले विजेता प्रतिभागियों को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 19, 20 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा। इस दौरान प्रो. अनिल रायपुरिया, डॉ. निखिल दास, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. नवनीत विश्नोई, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. पीयूष कुमार शर्मा, डॉ. मनमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें