फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नगर में दिन में भारी वाहनों पर रोक, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। बीते बृहस्पतिवार को नगर के पुराने सिंडीकेट बैंक चौराहे के निकट रेत से भरे ट्रक की चपेट में आकर दो साल के मासूम की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने दिन के समय नगर में भारी वाहनों के प्रवेश रोेकने के लिए बैरिकेडिंग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुराने सिंडीकेट बैंक के पास मिठाई की दुकान करने वाले मोनू प्रजापति के दो साल के बेटे दक्ष की बीते बृहस्पतिवार को ट्रक के नीचे आकर मौत हो गई थी। नागरिकों ने परिजनों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया था। नागरिकों की मांग थी कि दिन के समय नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाए। सीओ अंजलि कटारिया ने लोगों को आश्वस्त किया था कि इस संबंध में ठोस कार्रवाई की जाएगी। पुराने सिंडीकेट बैंक के पास ई रिक्शा चालकों के खड़ा होने व अतिक्रमण की वजह से पैदल चलना भी दूभर है। नगर की गलियों के बेहद संकरा होने की वजह से भारी वाहन नहीं निकल पाते हैं। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि पुराने सिंडीकेट बैंक चौराहे के पास बैरिकेडिंग की गई है। कोई भी भारी वाहन दिन के समय नगर में प्रवेश नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें