फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, अगले दो दिन भी आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार को दिन निकलते ही आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सुबह अचानक शुरू हुई बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बाजार और प्रमुख मार्गों पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार कोट, बटवाल, दानिशमंदान समेत कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो हो गईं। बारिश थमने के बाद भी काफी देर तक सड़कों पर पानी जमा रहा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे। जिलेभर में शनिवार को करीब पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस से राहत मिली।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को 33 डिग्री था। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन भी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कभी तेज बारिश तो कभी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बीच-बीच में धूप भी निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें