फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश से खुली इंतजामों की पोल

Fri, 01 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में ब्रहस्पतिवार की दोपहर तेज बारिश से मोहल्ला नखासा में जलभराव से गुजरते बाइक सवार।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जरा सी बारिश शहरियों के लिए मुसीबत बन गई। गली से लेकर मोहल्लों तक में जलभराव हो गया। सड़कें जलमग्न हो गई। दुकानों तक में पानी घुस गया। कीचड़युक्त पानी से निकलने के लिए लोग मजबूर हो गए। हर कोई पालिका द्वारा कराई गई नालों की सफाई व्यवस्था को कोसने लगा। जुबां पर बस यही बात थी कि अभी तो नाले साफ हुए हैं, जब ये हाल शहर का है।

गुरुवार की सुबह से ही मौसम में उमस व गर्मी थी। दोपहर के वक्त अचानक मिजाज बदल गया। आसमान में उमड़-घुमड़कर बादल छाए और बरसना शुरू कर दिया। घंटा भर हुई बारिश से नगर की सूरत बिगड़ गई। हर गली और मोहल्ले में जलभराव ही नजर आया। राहगीर जहां गंदे पानी से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे वहीं दुकानदार भी बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन



आजाद मार्ग पर नालों का पानी सड़क के अलावा दुकानों तक में घुस गया, जिसको निकालते-निकालते दुकान मालिक परेशान हो गए। यही हाल कोट चौराहे की दुकानों का था। 
विज्ञापन

इसके अलावा मछरट्टा, छेबड़ा, अंबेडकर पार्क, बसावनगंज, जेएस हिंदू कालेज के पास, कोतवाली गेट, बड़ा बाजार, मोहल्ला मंडी चौक, नखासा आदि के नजदीक जलभराव हो गया था। लोगों का कहना था कि अभी तो नाले साफ हुए थे, उसके बाद भी यह स्थिति पानी की है। नाले गंदगी व सिल्ट से फिर अट चुके हैं, जिसकी वजह से हालात और बिगड़ गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें