फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शोभायात्रा में गुर्जर समाज के नेताओं की सीओ से नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सम्राट मिहिर भोज की शोभायात्रा के दौरान रविवार को रहरा अड्डे पर सीओ पंकज कुमार त्यागी और गुर्जर समाज के नेताओं में तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि सीओ ने शोभायात्रा को मंगरौला जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि गुर्जर समाज के नेताओं ने सीओ को साइड करते हुए शोभायात्रा आगे बढ़ा दी। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शोभायात्रा हसनपुर से मंगरौला जा रही थी। रहरा अड्डे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचने पर विवाद हुआ। जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी, देवेंद्र बैंसला और रविंद्र भाटी की सीओ से नोकझोंक हो गई। पिंटू भाटी ने कहा कि शोभायात्रा को मंगरौला जाने से कोई नहीं रोक सकता। इसके बाद वह सीओ को साइड कर ट्रैक्टर पर चढ़े और शोभायात्रा को मंगरौला तक ले गए।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने कहा कि उन्होंने शोभायात्रा को आगे जाने से नहीं रोका था। उन्होंने लोगों से पैदल जाने के बजाय वाहनों में सवार होकर आगे बढ़ने को कहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें