फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोविड के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 23 May 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट (फिलिर्ट) ने देश में दस्तक दे दी है। अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से देश भर में 300 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसके लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने बाहर से आने वाले लोगों से कोविड की जांच कराने को कहा है। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड जांच जारी है। बाहर से आने वाले लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार है तो वह नि:शुल्क कोविड की जांच करा सकते हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थान और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग मास्क लगाएं।
बताया कि कोविड-19 की पिछली लहरों के दौरान जिला अस्पतालों में बनाए गए दस-दस बेड के आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट जैसी अधोसंरचनाओं को स्थायी रूप से क्रियाशील रखा गया है। इन सुविधाओं की नियमित टेस्टिंग और आवश्यकता के अनुसार रख रखाव सुनिश्चित है। देश भर में दूसरी लहर ने खूब कहर बरपाया था। ऐसे में सेहत विभाग कोई कस नहीं छोड़ना चाहता है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में संक्रमित की संख्या के आगे अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन कम पड़ गए थे। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार ऐसे हालात पैदा न हो, इसके लिए जिले से लेकर शासन स्तर पर तैयारी चल रही है। जिले में दस ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में है। इन सभी प्लांटों से एक मिनट में 4,696.7 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। इससे जिले में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें