फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौम और देश की तरक्की को तालीम हासिल करें: डा. अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में हाशमी गर्ल्स इंटर कालेज की वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृति और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। जिसे देकर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज छात्रा मुजक्किरा ने तिलावते कुरान-ए-पाक, छात्रा फारेहा ने हम्द और सानिया ने नाते नबी पढ़कर किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. सिराजउददीन हाशमी ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाली छात्राओं के लिए दुआ की। उन्हें परीक्षा के लिए परिश्रम करने की हिदायत दी। कहा कि हमें अपने समाज को शिक्षित करने के लिए बेटियों की पढ़ाई पर भी जोर देना है। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन डा. अफसर परवेज ने छात्राओं की हौसला अफजाई करते कहा कि आज दुनिया के विकसित देशों में शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा है। जिसके कारण वह हमसे आगे जा रहे है। हमें भी अपने शिक्षा के दायरे को बढ़ाना है और विकसित देशों की कतार में शामिल होना है। कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन मुल्कों ने तरक्की की है उनमें सबसे बड़ा हाथ उनका तालीम याफ्ता होना है। एचएमयू हाशमी कालेज आफ लाल की प्राचार्य डॉ. राना परवीन ने कहा कि छात्राओं ने आज जो भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए उसमें से कुछ समाज की कुरीतियों को मिटाने में मददगार होंगे।
छात्राओं ने कव्वाली, गीत, विदाई गीत, बेटी पर आधारित नाटक व लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। अंत में कक्षा नौ की छात्राओं ने द्वारा कालेज का तराना प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाचार्या हिना खान, कारी अनस, शाहिद सैफी, निहाल अहमद, रेशमा, रूबीना आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें