फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर एसडीएम को हुआ डेंगू, तहसीलदार भी बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र में खतरनाक बुखार का प्रकोप नहीं थम रहा है। आम लोगों के साथ ही बुखार अधिकारियों को भी चपेट में ले रहा है। हसनपुर के एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी को डेंगू हो गया है। वह मेरठ में अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा तहसीलदार भी बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी को बुखार की शिकायत हुई थी। उन्होंने अस्पताल से दवाई ली। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। दो दिन पूर्व उन्होंने मेरठ में टेस्ट कराया तो डेंगू की पुष्टि हुई। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने दूरभाष पर इसकी पुष्टि की है। मेरठ में अस्पताल उपचार चल रहा है। वहीं तहसीलदार सुदीप कुमार भी वायरल बुखार की चपेट में हैं। अधिकारियों के बुखार की चपेट में चले जाने की वजह से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि एसडीएम को डेंगू होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें