फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर ब्लाॅक प्रमुख के बेटे और सुरक्षाकर्मी के साथ धक्का-मुक्की, हंगामा

Mon, 02 Oct 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा में रविवार की दोपहर कुछ लोगों ने हसनपुर की भाजपा ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर की कार रोककर उनके बेटे और गनर के साथ धक्का मुक्की की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैदनगली निवासी भाजपा की नेत्री ममता गुर्जर हसनपुर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख हैं। रविवार को गांव करनपुर माफी में स्वच्छता पर हुए कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर करीब एक बजे वापस कार से सैदनगली जा रहीं थीं। कार में उनके साथ निजी सुरक्षाकर्मी, छोटा बेटा उदित गुर्जर और चालक सवार थे। हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव कालाखेड़ा के नजदीक बाइक सवार एक युवक ने कार को गलत तरीके से ओवरटेक किया। जिस पर ब्लॉक प्रमुख के कार चालक ने युवक को सही से बाइक चलाने की बात कह दी। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने कालाखेड़ा में साथियों को फोन कर बुला लिया और ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी रुकवाकर ब्लॉक प्रमुख के बेटे व उनके निजी सुरक्षाकर्मी के साथ धक्का-मुक्की एवं खींचतान की। साथ ही सुरक्षाकर्मी की राइफल छीनने की भी कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव कालाखेड़ा निवासी मुजाहिद, कादिर और आशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बयान: ब्लॉक प्रमुख की कार रोककर बदतमीजी करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। -अरुण कुमार, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें