डिडौली (अमरोहा)। शादी का झांसा से देकर डिडौली क्षेत्र के युवक ने अमरोहा की युवती से दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोपी युवक के परिजनों ने भी युवती को धमकाया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अमरोहा नगर के एक मोहल्ले में कारोबारी का परिवार रहता है। उसकी बेटी छह महीने पहले कपड़ा खरीदने मुरादाबाद गई थी। यहां कपड़ा दुकान मालिक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। बाद में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात कराई। इसके बाद युवक और युवती फोन पर बात करने लगे। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 28 सितंबर को आरोपी युवक ने युवती को जोया बुलाया और अपने घर ले गया। यहां युवक के चाचा व अन्य परिजनों ने युवती को धमकाया और शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।