फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिओम हत्याकांड : आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हरिओम हत्याकांड के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सुभासपा और प्रजापति शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया है। इसके बाद लोग जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


सुभासपा के पश्चिमी यूपी पूर्व प्रभारी बलराज प्रजापति ने बताया कि बीते शनिवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव के रहने वाले हरिओम हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद नौगावां सादात क्षेत्र के मूंढ़ा मुकारी गांव के पास सत्संग भवन से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर लहूलुहान में हालत में मिले थे। हरिओम सिंह को एक गोली सामने से सीने पर तो दूसरी पीछे से कमर में मारी गई थी। मेरठ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में हरिओम की पत्नी शीशकौर की तहरीर पर उनके गांव सलामतपुर के ही रहने वाले पूर्व प्रधान पिंकू और उसके भाई टिंकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस पूर्व प्रधान टिंकू टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दूसरा आरोपी टिंकू अभी फरार है। कहा कि 19 फरवरी सुभासपा का प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसपी से मिलेगा। हरिओम प्रजापति के घर का खर्च चलाने वाला कोई नहीं है। उनके नाम एक क्रेडिट कार्ड है, जो माफ किया जाए। उनकी बेटियों की शादी भी सरकारी अनुदान से की जाए। हरिओम की पत्नी पीएम आवास दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें