फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नन्हेड़ा अल्यारपुर में छह घंटे गुल रही बिजली, परीक्षार्थी रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। देहात क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अलयारपुर में मंगलवार रात लगभग 12 बजे से बुधवार की सुबह 6 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। खासकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण शकील ने बताया कि उनके बेटे समीर अमजा की बुधवार सुबह परीक्षा थी, लेकिन रात में बिजली नहीं होने के कारण उसे पढ़ाई करने में परेशानी हुई। जलीलपुर बक्काल बिजलीघर के जेई सचिन गुप्ता ने बताया कि रात के समय नन्हेड़ा फीडर की लाइन ट्रिप हो गई थी। फाल्ट के कारण पूरी लाइन प्रभावित रही। बताया कि एक पेड़ टूटकर लाइन पर गिर गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। पेड़ हटाने के बाद बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें