फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ।

Thu, 04 Jul 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। योगिनी एकादशी पर श्रीगिरिराज सेवा समिति की ओर से शहर के मोहल्ला बेगम सराय स्थित शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सुंदर-सुंदर भजन गाकर भक्तमय माहौल बना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देररात मोहल्ला बेगम सराय स्थित शिव मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उसके बाद भगवान गणेश की स्तुति के साथ भगवान के भजनों का गुणगान किया गया। वेद प्रकाश भार्गव ने श्रृंगार का सुन्दर वर्णन किया तेरा किसने किया श्रृंगार सावरे, लागे न किसी की नजर सांवरे। पंकज वर्मा राधा रानी का भजन मेरी विनती रही है राधा रानी कृपा बरसाये रखना। प्रदीप भटनागर ने कहा कि तेरे जैसा रामभक्त कोई हुआ न होगा मतबाला, एक जरा सी बात की खातिर सीना चीर दिखा डाला। अंकित गोयल ने राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे गाकर समा बांध दिया। रवि रस्तोगी ने गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो, राधा रमण हरि गोविन्द बोलो सुनाकर सबको भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इसके अतिरिक्त नीरज प्रजापति, संदीप गोयल, निष्ठा माहेश्वरी, सिम्मी सेठ, राधा सैनी, शिवानी सैनी ने भी अपनी मधुर वाणी से भजन सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में आरती कर भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सोमपाल, राजेन्द्री, शिवानी, अजय, ईन्द्रजीत, नीरज माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, नवनीत माहेश्वरी, संजय माहेश्वरी, हरिओम चौहान, विपुल अग्रवाल, उत्कर्ष, अंश खुराना शामिल रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें