फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश से रेलवे लाइन पुलिया की ढांग कटी, मौके पर दौड़े अफसर

Thu, 04 Jul 2024 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बारिश से रेलवे लाइन के नीचे जल निकासी के लिए बनी पुलिया के बराबर की ढांग कट गई। इससे रेलवे लाइन को खतरा पैदा हो गया। मौके पर अधिकारी पहुंचे और जानकारी ली। पालिका प्रशासन व स्टाफ से बात कर पानी फाजलपुर फाटक की तरफ निकलवाया। जल निकासी के लिए वर्षों से लंबित ह्यूम पाइप दबाने की अनुमति जारी कर दी।
विज्ञापन


मायापुरी मोहल्ले में रेलवे लाइन के किनारे पानी भर जाता था। जिससे रेलवे लाइन को खतरा भांपते हुए रेलवे ने पटरियों के नीचे अंडरपास के निकट पुलिया बनवाई। जिससे मोहल्ले का पानी पुलिया के माध्यम से रेलवे लाइन की दूसरी तरफ जाने लगा। उधर यह पानी खेतों में भरने पर खेत मालिकों ने विरोध करते हुए बंद कर दिया। जिससे पानी फिर लाइन किनारे भरने लगा। इस बीच कई दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से पुलिया के बराबर की ढांग कट गई। जिससे रेलवे लाइन को खतरा हो गया। यह जानकारी रेलवे के अफसरों को लगी तो मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर मंडलीय सहायक अभियंता जेपी सिंह अधीनस्थों के साथ मौके पर आए। उनके फोन करने पर पालिका के स्वच्छता प्रभारी आदेश अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह मौके पर गए। मंडलीय सहायक अभियंता ने पालिकाध्यक्ष पति से मायापुरी मोहल्ले के पानी का पुलिया की तरफ आने से रोकने को कहा। इस पर पालिकाध्यक्ष पति ने कहा कि पालिका इस जल भराव की समस्या का समाधान कराने के लिए ह्यूम पाइप बिछाएगी, लेकिन रेलवे अनुमति नहीं दे रहा है। इसलिए इस पानी का इंतजाम नहीं किया जा सकता। यह यहीं पर भरेगा। लगातार बारिश होती रही तो पुलिया बैठ सकती है। इस पर मंडलीय सहायक अभियंता ने ह्यूम पाइप दबाने के लिए मौके पर ही अनुमति जारी कर दी। पालिकाध्यक्ष पति का कहना है कि बारिश बंद हो जाने पर ह्यूम पाइप दबाने का काम किया जाएगा।
मायापुरी मोहल्ले का पानी बूढ़े बाबू के तालाब में भेजा जाएगा। इसके लिए दो सौ मीटर लंबाई में ह्यूम पाइप दबाए जाएंगे। जिनको पालिका बोर्ड की बैठक में कई साल पूर्व स्वीकृति मिल गई। पालिका ने काम शुरू किया तो रेलवे ने अनुमति न देकर अड़ंगा लगा दिया। जिससे पानी निकासी के लिए ह्यूम पाइप दबाने का काम ठंडे बस्ते में पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें