अमरोहा। 11 जनवरी को टीम इंडिया में वापसी के बाद मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए माैका मिल गया है। इसकी खबर जैसे ही परिवार के लोगों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ गई। वह लगातार टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे थे। उनके परिजनों का कहना है कि शमी फिर से शानदार गेंदबाजी कर विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों का सबक सिखाएंगे। डिडौली क्षेत्र सहसपुर अलीनगर में रहने वाले मोहम्मद शमी के बड़े भाई हसीब शमी, मां व परिवार के अन्य लोग गांव में रहते हैं। वन डे वर्ल्ड 2023 में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते देश और अमरोहा का नाम रोशन किया था। उसके बाद से अमरोहा भी लगातार चर्चा में रहा। हालांकि, वर्ल्ड कप फाइनल मैच के बाद से वह कोई मैच नहीं खेल सके। वह लगातार चोट से बाहर चल रहे थे, लेकिन अब 19 नवंबर 2023 के बाद 11 जनवरी 2025 को उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई। उनका चयन इंग्लैड टीम के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरिज के लिए हुआ था।
जैसे ही शमी की टीम इंडिया की वापसी की खबर परिवार के लोगों की लगी तो उनके खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब मोहम्मद शमी का चयन चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए हो गया है। इसके घोषणा शनिवार को हुई। पंद्रह सदस्य टीम में मोहम्मद शमी का भी नाम शामिल है। मोहम्मद शमी के भाई हसीब शमी ने इसके बहुत खुशी के पल हैं।
उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद मोहम्मद शमी को यह मौका मिला। वह लगातार ट्रेनिंग कर रहे थे। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास था कि मोहम्मद शमी फिर से टीम में खेलते हुए अपना हुनर दिखाएंगे। अपने घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों का सबक सिखाएंगे।