गजरौला। शराब पीकर बैरक में हंगामा करने के मामले में एसपी ने फायरमैन को निलंबित कर दिया। उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
फायर स्टेशन के दमकलकर्मी विशाल नागर का 12 जनवरी की रात सीएचसी में मेडिकल कराया गया था। उस पर आरोप था कि उसने शराब पीकर बैरक में हंगामा किया था। विरोध करने पर साथी दमकलकर्मियों से अभद्रता करते हुए मारपीट को उतारू हो गया था। रात में ही उसका मेडिकल कराने के बाद आला अफसरों को उसकी रिपोर्ट भेजी गई। जिस पर एसपी अमित आनंद ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया। निलंबन की कार्रवाई के बाद उसे फायर स्टेशन से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। उसे बहाल किए जाने के बाद ही किसी फायर स्टेशन पर तैनाती दी जाएगी। फायर स्टेशन अफसर कमलेश कुमार मिश्र ने दमकल कर्मी विशाल नागर के निलंबित किए जाने की पुष्टि की है।