फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामलीला जय श्रीराम के जयघोष संग हनुमान ने किया लंका दहन

Wed, 01 Oct 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव में सातवें दिन श्रीराम-सुग्रीव की मित्रता, हनुमान के द्वारा लंका को जलाने की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण का हनुमान जी से मिलन हुआ। हनुमान दोनों भाइयों से ब्राह्मण के रूप में मिलते है। इसके बाद बजरंग बली प्रभु राम व सुग्रीव की मित्रता कराते है। प्रभु राम सुग्रीव को बाली से रक्षा का वचन देते है। इसके बाद बालि व सुग्रीव के बीच युद्ध होता है और श्रीराम छिपकर बालि का वध कर देते है। इसके बाद लक्ष्मण द्वारा सुग्रीव का राज्याभिषेक किया गया।
सुग्रीव ने चारों दिशाओं में अपनी सेना को माता-पिता की खोज के लिए भेजा। समुद्र को पार हनुमान जी लंका में पहुंचे। वहां माता सीता और हनुमान जी का संवाद हुआ। इसके बाद हनुमान जी ने अशोक वाटिका को उजाड़ा दिया। इस बीच अक्षय कुमार और हनुमान जी में युद्ध होता है जिसमें अक्षय कुमार का वध कर दिया जाता है। भाई का बदला लेने के लिए मेघनाथ ने हनुमान जी को ब्रह्मास्त्र में बांध लिया और रावण के दरबार में लाया गया। रावण ने हनुमान जी की पूछ में आग लगाने का आदेश दिया। हनुमान जी जली हुई पूछ से लंका का दहन कर देते हैं। इस दौरान विमल कुमार टंडन, करुणेश गोयल, शार्दुल अग्रवाल, राकेश वर्मा, कुंवर विनीत अग्रवाल, रमेश कुमार कालू ,अजय अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, करन रघुवंशी, लखन रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें