फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हैंडलूम कारोबारी को भाभी ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया था, आठ पर मुकदमा

Sat, 30 Aug 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोट चौकी में बुलाने के बाद दुकान में बंद करके मारपीट और जान से मारने की धमकी देने से प्रताड़ित हैंडलूम कारोबारी गुफरान (30) ने आत्महत्या कर ली। छह दिन पहले घर में ही जान देने वाले कारोबारी ने भाभी समेत आठ लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सभी आरोपियों का नाम लेकर वीडियो बनाया और डायरी में सुसाइड नोट छोड़ा है। प्रकरण से अनजान परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था लेकिन अब वीडियो और सुसाइड नोट सामने आने के बाद कारोबारी के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

हैंडलूम कारोबारी गुफरान अमरोहा के मोहल्ला नल स्थित हैंडलूम हाउस में रहने वाले अताउल्लाह के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक गुफरान घर के नीचे कारोबार करते थे। पिछले कुछ दिन से मोहल्ला कोट निवासी फजल, मोहल्ला सराय कोहना निवासी सोनू कबाब वाला, बबलू व मोहसिन, मोहल्ला चाहमुल्लान निवासी अयूब बावर्ची, मोहल्ला बटवाल निवासी तंजीम बेग, मोहल्ला तलवार शाह निवासी सलीम और गुफरान की भाभी सना उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक 24 अगस्त के शाम चार बजे फजल ने गुफरान को कोट चौकी पर बुलाया। यहां पर पहले से सभी आरोपी मौजूद थे। सभी ने पुलिस चौकी के पास ही गुफरान के साथ बदतमीजी और मारपीट की। इसके बाद गुफरान को चौकी से दुकान पर ले गए और बंधक बनाकर पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों से छूटकर शाम को पांच बजे गुफरान घर पहुंचे और पत्नी शबीना से कमरे में आराम करने की बात कही। शबीना के परेशान होने के बारे में पूछने पर गुफरान ने फजल व उसके साथियों पर बेइज्जती करने की बात कही थी।
परिजनों के मुताबिक इसके बाद गुफरान अपने कमरे में पहुंचे और पंखे के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटक रहे गुफरान को नीचे उतरा और अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले से अनजान परिजनों ने 25 अगस्त को गुफरान के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मोबाइल में मिला करीब 1.05 मिनट का वीडियो
घर लौटने के बाद परिजनों ने गुफरान का फोन चेक किया तो उसमें 1.05 मिनट का वीडियो मिला। इसमें गुफरान ने अपनी मौत के लिए फजल, सोनू कबाब वाला, बबलू, मोहसिन, अयूब बावर्ची, तंजीम बेग, सलीम और सना को जिम्मेदार बताया। इसके अलावा डायरी में एक पेज का सुसाइड नोट मिला। वीडियो और सुसाइड नोट देखकर परिजन हैरान रह गए। बुधवार की रात यह वीडियो और सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुक्रवार को मृतक कारोबारी गुफरान के पिता अताउल्लाह परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी अमित कुमार आनंद ने नगर कोतवाली पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
-
कारोबारी के आत्महत्या का मामला गंभीर है। उन्होंने वीडियो में जिन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार किया जाएगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। -अमित कुमार आनंद, एसपी

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 108, 191(2) 115(2) 352, 351(2), 127(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
-
बदली गई तहरीर, पहली में दरोगा का नाम भी शामिल
आत्महत्या करने वाले कारोबारी गुफरान के पिता अताउल्लाह ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कोट चौकी प्रभारी पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं दरोगा पर 30 हजार रुपये जबरदस्ती लेने का भी आरोप था लेकिन बाद में यह तहरीर बदलवाई गई। दरोगा का नाम हटाने के बाद दूसरी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मैं मरना बिल्कुल नहीं चाहता था...

मैं मरना बिल्कुल नहीं चाहता था...



मैं मरना बिल्कुल नहीं चाहता था मगर इन लोगों ने हालात ऐसे बना दिए और मुझे बहुत परेशान किया। मुझे कोट चौकी बुलाकर फजल पुत्र डॉ. अल्ताफ कोट चौराहा निवासी ने गालियां दी। गोली मारने की बात चौकी के अंदर दरोगा के सामने कहीं। दरोगा कुछ नहीं बोला। यह सब कमरे में रिकॉर्ड हो गया है। मेरी मौत के जिम्मेदार फजल, सोनू कबाब वाला, दूसरा अयूब मोहल्ला चाहमुल्नान, तीसरा तंजीम बेग बाजार बटवाल, चौथ मेरी भाभी सना इन सब लोगों ने ऐसा गेम बनाया और मुझे समाज में बदनाम किया है। मैं मरना नहीं चाहता, मगर मजबूर हूं। मेरी दो छोटी बेटियां हैं, खुदा उनकी हर हाल में हिफाजत करें। खुदा हाफिज

-



मरने से पहले वीडियो में यह बोले गुफरान
मैं गुफरान मुझे इतना टॉर्चर किया इन सब ने, फजल कोट चौराहे पे अभी-अभी थोड़ी देर पहले मुझे कोट चौकी पे बुलाया गया और बदतमीजी की गई। फजल ने गोली मारने की धमकी दी। दूसरा इसमें सोनू कबाब वाला, तीसरा तंजीम बेग, अयूब जो उमरे को गया हुआ है, उसी ने सारा षड्यंत्र रचा है मेरे खिलाफ। एक मोहसिन है उसके साथ। एक बबलू है इकराम का लड़का। इन सब ने मेरी जिंदगी हराम कर दी, मेरे पीछे पड़ गए। एक नीचे मेरी भावज है उसने बेवजह परेशान करा है। अब मैं अपना काम खत्म कर रहा हूं और इसके जिम्मेदार यह लोग है। असल मुददई फजल है मूंछों वाला, कोर्ट चौराहे पर डॉक्टर अल्ताफ का लड़का। पुलिस के साथ में दलाली, मंडवाली करने वाला आदमी है।
मुझे इंसाफ नहीं मिला तो गुफरान की दो बच्चियों के साथ आत्महत्या कर लूंगा

एसपी ऑफिस पहुंचे कारोबारी गुफरान के पिता अताउल्लाह ने कहा कि यदि मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं खुद भी अपनी जान दे दूंगा। गुफरान की दो बच्ची हैं 13 साल की और एक तीन महीने की। उनका भी गला घोटकर एसपी ऑफिस में रख दूंगा।



उन्होंने कहा कि मेरे बेटे गुफरान को इन लोगों ने इतना प्रताड़ित किया कि उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। पिता बोले 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उसे पर इतने जुल्म किए गए कि उसे सांस लेना मुश्किल हो गया। मुश्किल से गुफरान घर पहुंचा और जान दे दी। यह लोग गुफरान को एक महीने से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि इसमें मुख्य फजल था और कोर्ट के लिए इंचार्ज उसकी हेल्प कर रहा था। उसके सामने गुफरान को मारा पीटा जा रहा था और दरोगा हंस रहा था। गुफरान की जेब से इंचार्ज ने 35 हजार रुपये निकले हैं। इसके बाद गुफरान से मारपीट करके फजल अपनी दुकान पर ले गया। उसकी हसरत पूरी नहीं हुई तो दुकान में बंद करके मारा। इन लोगों से गुफरान का कोई भी बात नहीं था। गुफरान सीधा सच्चा था इस बात को पूरा शहर जानता है। गुफरान ने एक वीडियो बनाकर डाली है जो उसे परेशान कर रहे थे, उसमें सबके नाम है।
मुकदमा दर्ज होने से पहले ही घर छोड़ भाग गए आरोपी

मुकदमा दर्ज होने से पहले ही घर छोड़ भाग गए आरोपी



एसपी अमित कुमार आनंद ने जैसे ही नगर कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए वैसे ही आरोपियों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद सभी आरोपी घर छोड़कर भाग गए। अब आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें