अमरोहा। कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सीजीएसटी अधीक्षक व अधिवक्ता की गिरफ्तारी के मामले में जमानत प्रार्थनापत्र पर दो सितंबर को सुनवाई होगी। यह मामला सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है।
नौ जून को सीबीआई की गाजियाबाद यूनिट ने एक कारोबारी की शिकायत पर सीजीएसटी अधिकारी निशान सिंह माली व अधिवक्ता टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव अमित खंडेलवाल एडवोकेट को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छापा मारकर जेल भेज दिया था। यह मामला सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मशकुरूल हसन ने बताया कि अमित खंडेलवाल के परिजनों ने अधिवक्ता की जमानत अर्जी दाखिल की है। अभी उस पर सुनवाई नहीं हुई है। इस मामले में 2 सितंबर को सुनवाई होनी है। उन्हें जमानत मिलती है या फिर जेल में रहना होगा, इसका निर्णय जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद आदेश से ही होगा।