फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी, अवध-आसाम एक्सप्रेस 17 फरवरी तक रद्द

Tue, 17 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण से जन जीवन ही अस्त व्यस्त नहीं है, बल्कि ट्रेनों पर भी ठंड का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। भीषण सर्दी के कारण जहां गुवाहाटी और अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेनों को 17 फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेन चार घंटे तक लेट चल रही हैं। ट्रेनों के रद्द किए जाने और लेट चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


पखवाड़े से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से प्राणी जगत बेहाल है। सभी लोग गर्म कपड़ों में लिपट कर निकलने को मजबूर हैं। कड़ाके की सर्दी का सबसे अधिक असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। भीषण सर्दी के कारण ही गुवाहाटी और अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेनों को 17 फरवरी तक रद्द किया गया है। दोनों ट्रेन 17 दिसंबर से कैंसिल चल रही हैं। 

पहले कोहरे के कारण गुवाहाटी और अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन को 17 जनवरी तक रद्द किया गया था, लेकिन कड़ाके की सर्दी के कारण कैंसिल की तारीख बढ़ा दी गई है, जबकि मेमो और नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर गाड़ियां पहले से ही रद्द चल रही हैं। इनकी भी कैंसिल रहने की तारीख और बढ़ाई जा सकती है। सर्दी के कारण ही अप और डाउन की ट्रेन कई-कई घंटे लेट चल रही हैं। गुवाहाटी, अवध-आसाम एक्सप्रेस, मेमो गाड़ी तथा नजीबाबाद-मुुरादाबाद पैसेंजर कैंसिल रहने और कई ट्रेन घंटों लेट चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें