फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राखी प्रतियोगिता में गुंजन रहीं अव्वल, सैनिकों को भेजी राखियां

Thu, 07 Aug 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में बुधवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गुंजन पहले, गौरी, दिया व रितिक संयुक्त रूप से दूसरे और कशिश व साधना ने तीसरे स्थान पर रहीं। 150 से अधिक राखियों को सैनिकों के लिए भेजा।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश की सुरक्षा में लगे लाखों सैनिक अपने परिवार और समाज से दूर हैं। उनकी कलाइयां इस रक्षाबंधन पर सूनी न रह जाए, इसलिए भारत मां की बेटियों ने अपने सैनिक भाइयों को स्नेह, प्यार, सुरक्षा की प्रतीक राखियां भेजी गई। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार के निर्देश पर काॅलेज में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश भक्ति के रंग से बनी तिरंगा राखियों को छात्राओं ने बनाया। राखियों को इकठ्ठा कर सैनिक भाइयों को भेजी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह, अनिल कुमार, शैलेश कुमार पंकज, मधुलिका गुप्ता, डॉ. वी के शुक्ला, डॉ. नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें