फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सलीम वास्तिक पर हमले के बाद सैदनगली पहुंचा था गुलफाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैदनगली। गाजियाबाद के चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कातिलाना हमले के आरोपी दोनों भाइयों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। अब सामने आया है कि सलीम पर हमले के बाद आरोपी गुलफाम सैदनगली पहुंचा था, हालांकि कुछ घंटे रूकने के बाद वह वापस गाजियाबाद चला गया था।
27 फरवरी को गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में चाकुओं से कातिलाना हमला हुआ था। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में सैदनगली के दो भाइयों जीशान और गुलफान का नाम सामने आया था। एक मार्च को पुलिस ने जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद तीन मार्च की रात को पुलिस ने गुलफाम को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार की रात को गाजियाबाद पुलिस की मौजूदगी में गुलफाम के शव का भी दफीना सैदनगली में ही किया गया था। गुलफाम करीब 10 साल पहले लकड़ी की कारीगरी का काम करने नोएडा गया था। इसके बाद चार साल पहले उसका छोटा भाई जीशान भी बड़े भाई के पास ही पहुंच गया था। जीशान ने मदरसे से तालीम हासिल की थी। दो बेटों की मौत से परिवार सदमें हैं।
विज्ञापन

जीशान के पिता बुनियाद अली बताते हैं कि गुलफाम 28 फरवरी को घर आया था। कुछ घंटे रूकने के बाद वह वापस चला गया था। लोनी पुलिस उनके घर से बाइक भी बरामद कर चुकी है। हालांकि उस बाइक का घटना से क्या संबंध है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें