फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे ने काटा केबल तो 15 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 14 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर में एक चूहे ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ा दिया। चूहे ने बृहस्पतिवार रात डबल लाइन बिजलीघर का एक केबल काट दियाा। इससे डबल लाइन बिजलीघर की आपूर्ति व्‍यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे पूरी रात और दिन में एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोग भीषण गर्मी में उबलते रहे। शुक्रवार दोपहर में 15 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन



मोहल्ला दानिशमंदान स्थित डबल लाइन बिजलीघर से नगर के मोहल्ला बेगम सराय, कटरा गुलाम अली, डाक बंगला, बड़ा बाजार, दानिश मंदान, रेलवे स्टेशन रोड, मुरादाबादी गेट के लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। रात करीब दस बजे चूहे ने बिजलीघर का एक केबल काट दिया। इससे आपूर्ति ठप हो गई।


शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही अवर अभियंता अधीनस्थ कर्मियों को साथ लेकर आपूर्ति बहाली में जुट गए। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे तमाम कोशिशों के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति सुचारु कराने में सफल हो पाए। करीब 15 घंटे बाद बिजली मिलने पर नागरिकों ने राहत महसूस की। पूरी रात शहरवासी बिजली अधिकारियों को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें