फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेरहवीं में ग्राम प्रधान, उनकी पत्नी-बेटी और बेटे से मारपीट

Wed, 23 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। तेरहवीं के कार्यक्रम में दबंगों ने जग्गा नगला गांव के ग्राम प्रधान से मारपीट की। बचाने आई उनकी पत्नी, बेटी व बेटे को भी आरोपियों ने पीटा। जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने चार नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जग्गा नगला गांव की है। सात जुलाई को गांव निवासी मोनू सैनी के घर पर तेरहवीं का कार्यक्रम था। ग्राम प्रधान कोशिंदर भी वहां आए थे। गांव के रहने वाले विशू, वरुण पंवार, शिवम पंवार, विनीत और उनके अज्ञात साथी ग्राम प्रधान को गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। बचाने आई पत्नी, बेटी व बेटे के साथ भी मारपीट की। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हो भाग गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में विशू, वरुण पंवार, शिवम पंवार, विनीत और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें