फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाराणसी के गोलू ने संभल के अभिषेक को किया चित

Fri, 14 Feb 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
मंडी धनौरा के शहीद भगतसिंह इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगता में प्रतिभाग करते ​खिला
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन 65 और 70 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले खेले गए। 70 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में वाराणसी के गोलू ने संभल के अभिषेक को 12-10 से शिकस्त देते हुए पहला स्थान हासिल किया। जबकि, तीसरे स्थान के लिए अमरोहा के रोहन और अयोध्या के सर्वेश का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्कूल हलपुरा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता चल रही है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन हुए मुकाबलों में 70 और 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। 70 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में वाराणसी के गोलू ने अपना दबदबा बनाते हुए पहला स्थान सुरक्षित कर लिया। उन्होंने संभल के अभिषेक को 12-10 से हराया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए अमरोहा के रोहन और अयोध्या के सर्वेश बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

65 किलोग्राम के मुकाबले में बिजनौर के मोहम्मद जावेद ने संभल के वीरेश यादव को 10-8 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। तीसरे स्थान के लिए मेरठ के निखिल व वाराणसी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों ने 12-12 अंक हासिल करते हुए संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

विधायक व एसपी ने किया सम्मानित : दूसरे दिन के खेलों की शुरुआत एसपी अमित कुमार आनंद ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर की। मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। पहला स्थान पाने विजेता को 5100 रुपये ट्रैक सूट, मेडल व प्रमाणपत्र, दूसरे स्थान वाले पहलवान को 3100 रुपये व तीसरा स्थान पाने वाले पहलवान को 2100 रुपये देकर पुरस्कृत किया। एसपी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल से नेतृत्व करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने और ओलंपिक में पदक जीतने के लिए प्रेरित भी किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि आज फ्री स्टाइल 57, 61, 74, 79, 86, 92 और 97 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें