फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में दो महिलाओं की सोने की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/कुआखेड़ा। ग्राम कुआंखेड़ा में आयोजित छठ देवता के मेले में प्रसाद चढ़ाने आईं दो महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई। महिलाएं शोर मचाती रह गईं और बदमाश अपना काम कर फरार हो गए। मेले में मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की भनक तक नहीं लगी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुआंखेड़ा गांव हर साल छठ देवता का मेला लगता है। मेले में दूर दूर से लोग यहां प्रसाद चढ़ाने आते हैं। रविवार को भी काफी संख्या में लोग छठ देवता के मठ पर प्रसाद चढ़ाने आए थे। थाना अमरोहा देहात के गांव सिरसा की रहने वाली सुमन देवी अपनी मनौती पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने आईं थीं। प्रसाद चढ़ाने के दौरान एक बदमाश ने सुमन के गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर बदमाश धमकी देता हुआ फरार हो गया। सुमन देवी के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। वहीं सादपुर गांव की ज्योति के गले से सोने की चेन छीन कर उच्चका फरार हो गया। मेले में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात था। लेकिन बदमाशों में पुलिस को कोई भय नहीं था। सुमन देवी ने तहरीर दी है जबकि थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें