फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में किशोरी समेत तीन महिलाओं ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली और डिडौली क्षेत्र में अलग-अलग घरेलू विवाद में किशोरी समेत तीन महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। सभी की हालत सामान्य है। किसी भी मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली जेठानी और देवरानी बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज देवरानी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक और गांव में विवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा कर लिया। उसे भी परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीसरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर रहने वाली दो सगी बहनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पंद्रह वर्षीय बड़ी बहन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी ही हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें