फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग में दबी किशोरियों के परिजनों से मिली तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय ढांग में दबकर किशोरी की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने गांव का दौरा किया। जान गंवाने वाली किशोरी के परिजनों से मिलीं और उन्हें सरकार से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। अन्य तीन घायल किशोरियों का भी हालचाल जाना है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम आदमपुर थानाक्षेत्र के बीजनपुर गांव निवासी नीरज सिंह की 15 वर्षीय बेटी नीरज अपने सहेली रूबीना, धनवती और पूनम के साथ भूबरा गांव में स्थित गोशाला के पीछे बने गड्ढे से मिट्टी खोदने गई थी। तभी ढांग गिरने से चारों सहेलियां नीचे दब गईं। किसी तरह पूनम मिट्टी से बाहर निकली और शोर मचा दिया था। शोर सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने किशोरियों के निकालने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। बाद में जेसीबी बुलाई गई। जिसकी मदद से मिट्टी को हटाकर तीनों किशोरियों को बाहर निकाला। इस घटना में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। रूबीना और धनवती गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। परिजनों ने उन्हें गांव में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर हसनपुर तहसीलदार अर्चना शर्मा गांव पहुंचीं। यहां मृतका के परिजनों से बात की। आर्थिक सहायता के लिए किशोरी का पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य बताया। फिर भी उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह अन्य घायल किशोरियों से मिली। उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें