अमरोहा के एसएस एकेडमी में खुशी मनाते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं का दबदबा कायम रहा। दोनों परीक्षाओं की टॉपटेन सूची में 26 छात्राओं ने जगह बनाई। छात्राओं को टॉपटेन सूची में प्रथम स्थान खोने का मलाल भी है। बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।बेटियों की सफलता पर अभिभावक गर्व महसूस कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि हमारी बेटियां अब किसी से कम नहीं है। बेटों से बढ़कर हैं।
छात्राएं किसी भी क्षेत्र में अब पुुरुषों से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में पुरुषों को बराबर की टक्कर दे रहीं हैं। अब उन्हें कम नहीं आंका जा सकता। यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने अपनी सफलता का लोहा मनवाते हुए छात्रों को पछाड़ दिया है।
हाईस्कूल परीक्षा में खुशबू गहलौत ने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने हुए जिले का नाम रोशन किया। वहीं हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में 17 परीक्षार्थियों में से नौ छात्राएं शामिल हैं। वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त न करने का छात्राओं का मलाल भी है।
लेकिन इंटर की टॉपटेन सूची में दूसरे पायदान से लेकन दसवें पायदान तक छात्राओं का कब्जा रहा। इंटर की टॉपटेन सूची में 31मेधावी शामिल हैं। इनमें 17 छात्राएं शामिल हैं, जबकि इस सूची में चौदह छात्र ही जगह बना सके।