फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के घरवालों ने छीना फोन, प्रेमी ने फांसी लगाकर दे दी जान; युवक को सताने लगा था इस बात का डर

Sat, 21 Mar 2026 06:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

कई दिनों तक अपनी प्रेमिका से बात नहीं होने पर प्रेमी परेशान हो गया। उसे किसी माध्यम से युवती पर परिजनों द्वारा लगाई गई बंदिश की जानकारी हो गई। 
विज्ञापन
फोन पर बात न होने से आहत होने पर प्रेमी ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों द्वारा प्रेमिका पर बंदिश लगाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। युवक उत्तराखंड में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन

दोनों फोन पर करते थे लंबी बातें
यूपी के अमरोहा स्थित मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक प्राइवेट नौकरी करता था। उसका क्षेत्र के ही दूसरे गांव निवासी एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर बातें किया करते थे। युवती के प्रेमी के साथ फोन पर बात करने की जानकारी परिजनों को हो गई। उन्होंने युवती से फोन ले लिया और घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी। 
विज्ञापन

लड़की के घरवालों ने लगा दी थी फोन पर पाबंदी
कई दिनों तक अपनी प्रेमिका से बात नहीं होने पर वह परेशान हो गया। उसे किसी माध्यम से युवती पर परिजनों द्वारा लगाई गई बंदिश की जानकारी हो गई। उसे बात न होने का डर सताने लगा और इससे आहत होकर युवक ने उत्तराखंड के ही शहर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को युवक की मौत की जानकारी होने पर वह फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह का कहना है कि उनको इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें