प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की परिजनों ने शादी करा दी। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ विदा हो गई। करीब 15 दिन पहले युवती घर से गायब हो गई थी। मंडी धनौरा के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती12वीं करने के बाद नगर के कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
परिजनों व रिश्तेदारों के जरिए युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पिता के प्रेमी से ही शादी कराने की बात कहने और रिश्तेदारों के समझाने पर युवती घर आ गई। गांव में सादगी से युवती का उसके प्रेमी संग उसका विवाह करा दिया गया।
गजरौला में प्रेमी के साथ गई युवती घर से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और डेढ़ तोला सोना ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक व उसका सहयोग करने वाले भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण का कहना है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को युवक ने बहला फुसला लिया।
बीते शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया। उसका आरोप है कि युवक के साथ गई उसकी बेटी घर में रखे साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और डेढ़ तोला सोना ले गई। उसकी बेटी को ले जाने में युवक मुजाहिद के भाई मोहसिन और पिता आकिल खान ने सहयोग किया है।
पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।