फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के सामने रोई छात्रा, बोली- कालेज में झाड़ू लगवाती हैं प्रिंसिपल

Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
स्कूल
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया है जब कक्षा दसवीं की छात्रा ने प्रिंसिपल पर कालेज में झाड़ू लगवाने व कूड़ा उठवाने, फीस का दबाव देने का आरोप लगाते हुए जोर-जोर से रो पड़ी। 
विज्ञापन


 बोली- सर, प्रिंसिपल कालेज में छात्राओं का उत्पीड़न करती हैं। जबरन कालेज की साफ- सफाई कराती हैं। बर्दाश्त की हदें पार हो गई है, अब और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षिकाओं ने रोकना चाहा तो सुसाइड की धमकी दी। छात्रा के इस व्यवहार से सब हैरत में पड़ गए। 

मोहल्ला नल नई बस्ती की रहने वाली छात्रा रूबीना शहर के राजकीय इंटर कालेज में कक्षा दसवीं की छात्रा है। छात्रा की   मम्मी बेबी टाटा सपा की महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। बुधवार को कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, एसडीएम संजीव यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त आदि मौजूद थे। इसी दौरान छात्रा रूबीना ने प्रधानाचार्या बीना गुप्ता पर कालेज में झाड़ू लगवाने, कूड़ा उठवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। कहा सर, प्रिंसिपल छात्राओं का शोषण करती हैं, कालेज में साफ-सफाई कराती हैं। फीस का दबाव देती हैं।

आदेश पर पालन न करने पर शोषण करती हैं। छात्रा प्रिंसिपल पर आरोपों की छड़ी लगाती गई और रोती रही। किसी की सुनने को तैयार नहीं थी, रोती गई, आरोप लगाती गई। छात्रा को जब बोलने से रोकने के लिए कालेज की शिक्षिकाएं आगे बढ़ीं तो छात्रा चीख पड़ी। 

 बोली-आगे मत बढ़ना वरना सुसाइड कर लूंगी। इस दौरान कालेज में अफरा-तफरी का माहौल रहा। साथी छात्राओं को भी झिड़क दिया। अफसरों ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने किसी की नहीं सुनी, अपनी दुखड़ा रोती रही। छात्रा का यह व्यवहार देखकर अफसर सकतेे में आ गया। छात्रा को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्रा ने किसी की नहीं सुनी। 

छात्रा के सभी आरोप निराधार ः प्रिंसिपल 
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या बीना गुप्ता का कहना है कि छात्रा ने जो आरोप लगाए हैं, वह सब निराधार हैं। किसी भी छात्रा से कालेज में कभी झाड़ू नहीं लगवाई गई है, नहीं कूड़ा उठवाने आदि को कहा गया है। न ही फीस का दबाव बनाया। इससे पहले छात्रा ने आज तक कोई शिकायत नहीं की है। आज अचानक छात्रा को क्या हुआ यह मैं भी समझ नहीं पा रही हूं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें